नयी दिल्ली , अक्टूबर 27 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि चक्रवात 'अर्नब' से संभावित तबाही के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों और सम्पत्तियों के नुकसान को रोकने के लिए पुख्ता तैयारी की है।

श्री वैष्णव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जोनल, मंडल और रेलवे बोर्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय हैं। चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगभग 600 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

रेल मंत्री ने कहा कि मरम्मत सामग्री से लदी राहत गाड़ियां कृष्णा कैनाल, बिट्रगुंटा, मामिडिपुडी, विशाखापत्तनम, पलासा और पोंडुरु में तैनात की गयी हैं। प्रमुख जंक्शनों पर डीजल इंजन, बिजली आपूर्ति इकाइयां और एंबुलेंस तैयार रखी गई हैं। मिट्टी हटाने वाली मशीनें, पेड़ काटने के उपकरण और बहाली के लिए जरूरी औजार भी कम-कम दूरी पर तैनात किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित