बीजापुर , अक्टूबर 27 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से भारी बारिश और खराब मौसम की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पांडेय ने कलेक्टर के निर्देश पर इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, संभावित खराब मौसम के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित