कोटा , दिसंबर 27 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुकुंदरा क्षेत्र की चंबल घाटी में स्थित देश की सबसे बड़ी गिद्ध नेस्टिंग कॉलोनी के संरक्षण को प्राथमिकता देने और इसके लिए वैज्ञानिक निगरानी, सुरक्षित आवास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

श्री बिरला शनिवार को कोटा स्थित कैंप कार्यालय में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर वन्यजीव संरक्षण, ईको-टूरिज़्म और चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी क्षेत्रों में पर्यटन संभावनाओं को लेकर चर्चा के दौरान श्री बिरला ने निर्देश दिए कि पर्यटन गतिविधियाँ संरक्षण के अनुरूप हों और स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ें ताकि पर्यावरण संतुलन और क्षेत्रीय विकास साथ-साथ आगे बढ़ें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित