चम्पावत , मार्च 09 -- उत्तराखंड के चम्पावत जिले में वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) दिखाये बिना वाहनों को पेट्रोल अथवा डीजल नहीं मिलेगा।

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पीसीबी के निर्देशों के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट के अनुसार जिले के सभी पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वैध पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना किसी भी वाहन को ईंधन उपलब्ध न कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित