चम्पावत , जून 19 -- उत्तराखंड के चम्पावत जिले के बाराकोट में शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद वाहन में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे घायल हो गये। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दुर्घटना बापरू-बनतोली मार्ग पर हुई जिसमें एक कार गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक डुंगर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त कार में आग लगी हुई थी। एसडीआरएफ और जिला पुलिस की ओर से तत्काल राहत और बचाव कार्य चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित