चम्पावत , अक्टूबर 28 -- उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर निवासियों को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं का लाभ देने के लिए तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में गुरुवार को पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप आयोजित किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून के दिशा-निर्देशों के क्रम में यह कैंप लगाया जा रहा है।

जिला पासपोर्ट कार्यालय के प्रभारी जाकिर हुसैन के अनुसार क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, देहरादून से प्राप्त पत्र के अनुसार जिले के लोगों को पासपोर्ट सेवाओं का लाभ देने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन कैंप के जरिये क्षेत्र के नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन और उससे जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी करने में आसानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित