विजयवाड़ा , मार्च 20 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पोलावरम जिले के पुरुषोत्तमपट्टनम गांव में गोदावरी नदी में इंजीनियरिंग के पांच छात्रों के डूबने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों से बात कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित