नयी दिल्ली , दिसंबर 19 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को यहां बिहार भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े सहित कई गणमान्य नेतागण उपस्थित रहे।

श्री नायडू ने इस अवसर पर कहा कि श्री नवीन का युवा होना और भाजपा में पहले से सक्रिय रूप से कार्य करने का अनुभव पार्टी के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग) विकसित भारत के लक्ष्य की सिद्धि में पूरी ताकत से अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेदेपा देश की तरक्की में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित