विजयवाड़ा , सितंबर 05 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को अधिकारियों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के मामलों की जांच में तेजी लाने और सुनवाई को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये हैं, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलायी जा सके।
श्री नायडू अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लागू करने और अनुसूचित जाति/जनजाति समुदायों के कल्याण के लिए बनी उच्च-स्तरीय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को गुंटूर, अनंतपुर, पूर्वी गोदावरी और प्रकाशम जिलों में अनुसूचित जाति/जनजाति के खिलाफ अत्याचार के मामलों की अधिक संख्या का अध्ययन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि न केवल मामलों की संख्या बल्कि उनकी प्रकृति, उनके पीछे के कारणों और उनके निपटारे में लगने वाले समय की भी जांच की जाए और मामलों के त्वरित समाधान के लिए उपाय किये जायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित