भरतपुर , मार्च 02 -- धुलेंडी को लेकर भ्रांति के चलते इस वर्ष राजस्थान में भरतपुर सम्भाग में होली (रंगोत्सव) का माहौल बेहद फीका नजर आ रहा है।
बृज क्षेत्र होने के नाते भरतपुर संभाग में धुलेंडी पर मचने बाली धूम एवं हुड़दंग उत्तर भारत में काफी चर्चित है। सोमवार को होली के दिन भी धुलेंडी को लेकर लोगों में भ्रांति बनी हुई है।
जानकारों ने बताया कि दो मार्च को होलिका दहन के बाद तीन मार्च को सूर्यग्रहण की वजह से रंगोत्सव पर विराम रहेगा, लेकिन चार मार्च को राजस्थान में अदालतों को छोड़कर शेष सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूलों तक की छुट्टी नहीं होने से लोग असमंजस में है।
इस बीच सोमवार को संभाग के भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली एवं सवाईमाधोपुर में होली का पर्व विधिविधान एवं पारम्परिक तरीके से धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने जहां रंग-बिरंगे गुलाल से होली खेलकर खुशियों को बटोरा, वहीं महिलाओं ने होली पूजन करके घर-परिवार की सुख शांति की कामना की। होली के पर्व पर महिलाओं ने अपने बच्चों की लम्बी आयु के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए सुबह से ही उपवास रखा। साथ ही दोपहर को शुभ मुहुर्त देखकर पूरे विधि विधान के अनुसार होली पूजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित