रायपुर , सितंबर 26 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाढ़ प्रभावित चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का राहत एवं बचाव अभियान जारी है। अब तक 198 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत स्थलों पर पहुंचाया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों को स्थिति के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
रेस्क्यू किए गए लोगों के अस्थायी ठहराव के लिए आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक, दो और तीन के साथ सामुदायिक भवन दुर्गा चौक, सामुदायिक भवन रेतिखोली चंदनीडीह और शासकीय प्राथमिक शाला चंदनीडीह को राहत एवं पुनर्वास स्थल बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित