चंडीगढ़ , अक्टूबर 19 -- चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में रविवार शाम अवैध वेंडिंग हटाने पहुंची नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम के सामने दो वेंडर आपस में भिड़ गए। लाइसेंस को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। विवाद बढ़ने पर टीम ने पुलिस को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित