चंडीगढ़ , अक्टूबर 22 -- चंडीगढ़ और हरिद्वार के बीच 23 अक्टूबर 2026 से हरियाणा परिवहन विभाग की एचवीएसी बस सेवा शुरू होगी। इससे दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि बस सेवा की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। बस अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर और रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी।

निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, चंडीगढ़ से हरिद्वार जाने वाली बस सुबह 9:08 बजे रवाना होगी। यह अंबाला से सुबह 10:40 बजे, यमुनानगर से दोपहर 12 बजे, सहारनपुर से 12:50 बजे और रुड़की से दोपहर 1:55 बजे रवाना होगी। बस के हरिद्वार पहुंचने का समय दोपहर 2:40 बजे निर्धारित किया गया है।

वापसी में बस हरिद्वार से दोपहर 3:50 बजे चलेगी। यह रुड़की से शाम 4:40 बजे, सहारनपुर से 5:50 बजे, यमुनानगर से 6:40 बजे और अंबाला कैंट से शाम 7:50 बजे रवाना होगी। बस के चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचने का निर्धारित समय रात 9 बजे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित