चंडीगढ़ , अप्रैल 14 -- जनगणना 2027 को लेकर केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनगणना संचालन निदेशक डॉ नवजोत खोसा और उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से करवाई जाएगी।
यह देश में पहली बार होगा।
अधिकारियों के अनुसार, जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना का होगा, जो एक से 30 मई तक चलेगा। इस दौरान इमारतों, मकानों और परिवारों से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी, जिसमें पानी, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विवरण शामिल होगा। दूसरा चरण जनसंख्या गणना का होगा, जिसे फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस बार डेटा संग्रह के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' की सुविधा भी दी गयी है, जिसके तहत वे स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह सुविधा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक वेब पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित