चंडीगढ़ , अप्रैल 20 -- चंडीगढ़ नगर निगम की जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति की तीसरी बैठक सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मेयर सौरभ जोशी, उपायुक्त निशांत यादव, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और शहर में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। सांसद ने नगर निगम को विशेष रूप से राहत और पुनर्वास कॉलोनियों में पानी की गुणवत्ता जांच के लिए 45 दिनों के भीतर वाटर ऑडिट कराने के निर्देश दिये।

हाउसिंग बोर्ड को आवासीय इकाइयों में जरूरत के आधार पर बदलाव के मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने को कहा गया। साथ ही 2014 से अब तक दिये गये बदलावों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में वेंडिंग जोनों की मौजूदा स्थिति पर चिंता जतायी गयी और प्रशासन को नए स्थान तय करने तथा गैर-लाभकारी जोनों को बंद करने के निर्देश दिये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित