चंडीगढ़ , अक्टूबर 27 -- चंडीगढ़ पुलिस ने मनीमाजरा में वाहन चोरी के मामले को सुलझाते हुए 30 वर्षीय आरोपी करन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की होंडा सिटी कार समेत चार वाहन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, शांति नगर, मनीमाजरा निवासी पूजा सूद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी सिल्वर-ग्रे रंग की होंडा सिटी कार 25 अक्टूबर को मनीमाजरा स्थित एक कॉम्प्लेक्स से चोरी हो गई। इस संबंध में मनीमाजरा थाने में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने करन पुत्र राजेश, निवासी बुरैल, सेक्टर-45, चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की कार बरामद की गई। आगे की जांच में दो अन्य कारें और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित