चंडीगढ़ , जुलाई 08 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित गुरु का लंगर ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों के लिए निःस्वार्थ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए अब हाईटेक मोबाइल आई क्लिनिक संचालित कर रहा है। इस पहल के तहत लोगों को उनके घर के आसपास ही आंखों की मुफ्त जांच, दवाइयां और जरूरत पड़ने पर मुफ्त ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि कई बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते या इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थ होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक मशीनों से लैस मोबाइल आई क्लिनिक तैयार किया गया है। इसमें आंखों की जांच के लिए आधुनिक उपकरण डॉक्टर, टेक्निशियन और प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित