चंडीगढ़ , मार्च 19 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सेक्टर-44 डी मार्केट में बुधवार देर रात दवायी लेने गये एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार, धमकी और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप लगाये हैं। इस संबंध में पीड़ित ने चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा, मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की भी मांग की है।

शिकायतकर्ता अभिषेक भसीन के अनुसार, बुधवार की रात करीब 11:30 बजे वह सेक्टर-44 डी मार्केट में दवाई लेने गया था और अपनी कार को मार्केट एरिया में सही तरीके से पार्क किया था। वाहन के अंदर रखी नकदी की सुरक्षा के लिए उसने कार के शीशों पर सनशेड लगाये हुए थे। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान पीसीआर में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उसे अपमानजनक तरीके से 'तू इधर आ' कहकर बुलाया। जब उसने सम्मानपूर्वक बात की, तो पुलिसकर्मी ने सनशेड को लेकर पूछताछ शुरू कर दी और अवैध गतिविधि का आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित