चंडीगढ़ , अक्टूबर 04 -- चंडीगढ़ में ऑल इंडिया मेयर्स काउंसिल की ओर से सोमवार और मंगलवार को यहां दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 19 राज्यों से करीब 40 मेयर शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी और मनोज गुप्ता ने रविवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
मेयर सौरभ जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न शहरों के मेयर एक मंच पर बैठकर अपने अनुभव और शहरों के विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान नॉलेज ट्रांसफर के माध्यम से शहरों के विकास के लिए अपनाए जा रहे बेहतर मॉडल और योजनाओं पर चर्चा होगी। इससे अन्य शहरों को भी सफल विकास मॉडल अपनाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित