चंडीगढ़ , सितंबर 16 -- चंडीगढ़ नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशीले पदार्थों और साइकोट्रोपिक दवाओं की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 93 लाख से अधिक नशीली एवं मनोचिकित्सकीय दवाएं जब्त की गई हैं।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के निदेशक अमनजीत सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 1.53 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाओं को नष्ट किया गया है। इसके अलावा नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों की हजारों करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ मामलों में दोषसिद्धि बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
एनसीबी निदेशक के अनुसार एनडीपीएस मामलों में सजा की दर में 68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि नशे के नेटवर्क को कमजोर करने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई के साथ वैज्ञानिक और तथ्यात्मक आधार पर तैयार दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित