चंडीगढ़ , अगस्त 06 -- चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने पहले ही अगस्त के पहले सप्ताह में शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई थी। सुबह से चंडीगढ़ और मोहाली में काले बादल छाए रहे। दोपहर करीब 1:30 बजे तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
पिछले कई दिनों से शहर में अत्यधिक उमस के कारण लोग परेशान थे। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सड़कों पर जलभराव के बावजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित