चंडीगढ़ , अक्टूबर 24 -- चंडीगढ़ के सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के पूर्व छात्र नैतिक (17) की हत्या के मामले में पुलिस की शनिवार सुबह कार्रवाई करते हुए सेक्टर-50 स्थित जंगल में एक आरोपी के साथ मुठभेड हुई जिसमें आरोपी के पैर पर गोली लगी।
पुलिस की ऑपरेशन सेल की टीम ने सेक्टर-50 स्थित जंगल में यह कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर सेखों के नेतृत्व में की गई। घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।
पुलिस जांच में सामने आया था कि नैतिक की हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या की साजिश में बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल का नाम भी सामने आया है। वारदात के पीछे सेक्टर-34 में हुई मारपीट और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित