चंडीगढ़ , जून 18 -- चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के खजांची जानकी दास हत्याकांड के दो आरोपियों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाए जाने के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल होने की घटना सामने आयी है।
यह मुठभेड़ गुरुवार सुबह सेक्टर-25 के जंगल क्षेत्र के पास हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी सन्नी मेहरा और आर्यन को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाया जा रहा था। आज सुबह पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक को झपकी आने के कारण गाड़ी एक पेड़ से टकरा गयी। हादसे के बाद दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और भागने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित