चंडीगढ़ , अगस्त 15 -- चंडीगढ़ भाई जगतार सिंह हवारा के धर्मपिता गुरचरण सिंह हवारा ने 15 अगस्त को चंडीगढ़ में हुए घटनाक्रम के दौरान प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई उचित नहीं थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान गुरचरण सिंह हवारा ने कहा कि इस कार्रवाई के विरोध में 21 अगस्त को पूरे पंजाब में बंद रखा जाएगा। उन्होंने पंजाब की सभी जत्थेबंदियों, संगठनों और समूहों से बंद के आह्वान में सहयोग करने तथा अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित