चंडीगढ़ , मई 27 -- चंडीगढ़ के सेक्टर-53 स्थित गवर्नमेंट स्कूल के पास जंगलनुमा क्षेत्र में बुधवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके में बड़ी मात्रा में हॉर्टिकल्चर वेस्ट और सूखे पत्ते पड़े हुए थे, जिसकी वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की गाड़ियां अक्सर यहां सूखे पत्ते और बागवानी का कचरा डालती हैं, जिससे आग लगने का खतरा लगातार बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित