चंडीगढ़ , अप्रैल 16 -- चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
घटना के समय स्कूल में प्रार्थना समाप्त होने के बाद बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। अचानक भारी पुलिस बल के पहुंचने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए बच्चों और स्टाफ को शांत रहने की अपील की। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित