चंडीगढ़ , अक्टूबर 14 -- चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने प्रशासन से पिछले 25 वर्षों से लंबित पांच प्रमुख मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को सेक्टर-19 में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी परियोजना का उद्घाटन करते हुए इन समस्याओं को उठाया।
श्री तिवारी ने संपत्ति के हिस्से के अनुसार बिक्री पर लगी पाबंदियां हटाने, पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों में जरूरत के अनुसार बदलाव की अनुमति देने, 22 गांवों में लाल डोरे की सीमा समाप्त करने और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित