चंडीगढ़ , मार्च 17 -- चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में पार्किग के सामने स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवकों के स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (एसओपीयू) के सदस्य जसनदीप पर फायरिंग करने से सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर तेजी से आए और दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और जसनदीप सिंह बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित