चंडीगढ़ , जून 26 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा रोड स्थित तोगा रोड की कबाड़ी मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी जो तेजी से फैलते हुए 30 से अधिक दुकानों तक पहुंच गयी। मार्केट में बड़ी संख्या में पुरानी गाड़ियां, इंजन, टायर, प्लास्टिक और अन्य स्पेयर पार्ट्स रखे होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित