चंडीगढ़ , नवंबर 05 -- पंजाब के राज्यपाल एवं केन्द्र शासित चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन के दूसरे संस्करण के आधिकारिक मास्कट सिमी का अनावरण किया। मैराथन का आयोजन 22 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। मास्कट का नाम 'चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन आइकन' का संक्षिप्त रूप है। इसकी टैगलाइन सी में अट मैराथन ' रखी गई है, जिसके माध्यम से नागरिकों, खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों को आयोजन में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया है।

इस अवसर पर कटारिया ने कहा कि मैराथन के पहले संस्करण में अंतरराष्ट्रीय एथलीटों सहित 3,500 धावकों ने हिस्सा लिया था। दूसरे संस्करण में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित