भीलवाड़ा , मार्च 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के बापूनगर क्षेत्र में शनिवार रात फाल्गुनी बयार के बीच चंग की थाप पर होली का धमाल मचा।

श्रीराम मंडल सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शांति प्रकाश मोहता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी होली गीतों और भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित