शहडोल , अगस्त 27 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय के सोहागपुर में एसडीएम अमृता गर्ग ने घूस मांगने, घूस लेने और महिला किसान को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में पटवारी आशीष सोनकर को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने पटवारी आशीष सोनकर को नोटिस जारी कर आरोपों के संबंध में जवाब मांगा था। निर्धारित समय में पटवारी ने अपना जवाब प्रस्तुत नहीं किया।
एसडीएम ने पटवारी की ओर से जवाब नहीं दिए जाने को आरोपों के संबंध में मौन स्वीकृति मानते हुए उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित