सतना , अक्टूबर 03 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में नागौद कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डुडहा गांव निवासी संतू पाल के घर से 32 किलो 150 ग्राम गांजा जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 02 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नागौद थाना क्षेत्र के डुडहा गांव में संतू पाल के घर पर बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापा मारकर गांजा जब्त किया। पुलिस ने आरोपी संतू पाल को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित