देहरादून , जुलाई 15 -- उत्तराखंड के देहरादून में गत आठ जुलाई से संदिग्ध स्थिति में लापता हुए युवक का शव मसूरी से आगे एक गहरी खाई से बरामद हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि थाना नेहरु कॉलोनी अंतर्गत मोथरोवाला निवासी राजेश पाल ने अपने पुत्र सुमित पाल के 08 जुलाई को बिना बताये घर से चले जाने के सम्बन्ध में थाना पर एक लिखित तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर थाना पर तत्काल गुमशुदगी अंकित की गयी। साथ ही उसकी तलाश के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई। जिसने वादी के घर तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से गुमशुदा के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई।

सीसीटीवी फुटेजों की जांच के दौरान पुलिस टीम को गुमशुदा सुमित पाल मसूरी से किमाडी की तरफ स्थित एक रेस्टोरेण्ट मैकेन्जी हाउस एण्ड कैफे की सीसीटीवी फुटेज में काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल से किमाडी की तरफ जाते हुए दिखाई दिया तथा रेस्टोरेंट से कुछ आगे मुख्य मार्ग पर सडक किनारे पुलिस टीम को गुमशुदा सुमित की पल्सर मोटर साईकिल खडी मिली। मौके पर पुलिस टीम द्वारा एसडीआरएफ टीम के साथ सडक किनारे गहरी खाई में सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस टीम को बैण्ड के नीचे गहरी खाई मे एक पुरूष का शव मिला। शव में कीडे पडे हुए थे जिसे जानवरों द्वारा खाया हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित