भरतपुर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बजरंग कॉलोनी में चोर एक घर से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह चोरी का पता चला। वारदात के समय परिवार के सदस्य नीचे के कमरों में सो रहे थे जबकि चोरों ने ऊपरी मंजिल को निशाना बनाया।
पुलिस ने बताया कि भोला गोयल के मकान की ऊपरी मंजिल पर पिछले कुछ दिनों से साफ-सफाई का काम चल रहा था। काम खत्म होने के बाद मजदूर द्वार खुला छोड़कर चले गए।
चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह लाख रुपए बताई गई है जिसमें सोने की चेन, टॉप्स, अंगूठी सहित करीब 250 ग्राम चांदी के जेवर शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित