भरतपुर , दिसम्बर 15 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई तहसील में गांव पपरेरा के एक मकान में विशाल अजगर सांप के घुस जाने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का दल सोमवार को मौके पर पहुंचा और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि वनपाल नाका सेवर एवं वनपाल नाका डहरा मोड़ के संयुक्त दल ने सावधानी के साथ करीब 10 फुट लंबे भारी अजगर को काफी मशक्कत के बाद काबू में किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित