भरतपुर , जुलाई 29 -- राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में दुर्गा कॉलोनी में मंगलवार को एक महिला के घर रिश्तेदार बनकर आए छह बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े की गई लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सुकमन (20) और युवराज उर्फ राज घुरैया गुर्जर (21) शामिल हैं। उनसे लूटी गई सोने की चार तोले की चार चूडी और ढाई तोले सोने की एक मटर माला बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि लूट की इस वारदात में बदमाश एक लाख रुपए की नकदी, करीब पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और तीन मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने खुद को अलीगढ़ निवासी रिश्तेदार बताते हुए उनके बेटे शाहरुख को शादी के लिए देखने की बात कही। परिवार ने उन्हें घर के अंदर बुला लिया और पानी पिलाया। इसके लेकिन कुछ देर बाद ही बदमाशों ने सभी दरवाजे बंद करके हथियार निकाल लिए और बेरहमी से मारपीट करके लूटपाट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित