भीलवाड़ा , मार्च 06 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के कोतवाली थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) महावीर सिंह की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापनगर स्थित उनके निजी निवास पर गोली लगने से उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महावीर सिंह शहर कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थाने में कार्यरत थे, ऐसे में उनकी अचानक मौत की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक और सनसनी फैल गई है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली दुर्घटनावश चली या इसके पीछे अन्य कारण हैं। पुलिस ने घटनास्थल को घेरे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित