हनुमानगढ़ , अप्रैल 28 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में मोरजंड सिखान गांव में घर में अकेली महिला से तीन नकाबपोश बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूटकर फरार हो गये।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महिला रविवार को सुबह घर में अपने बच्चों के साथ अकेली थी। शाम करीब पौने पांच बजे तीन नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर आ गए और पिस्तौल दिखाकर महिला को डराया-धमकाया। इसी दौरान एक बदमाश ने उसके चेहरे पर दवा का स्प्रे कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाश करीब 25 लाख रुपये का सोने चांदी के आभूषण और नगद राशि लूट कर ले गये।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अमरसिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित