कोटा , जून 18 -- राजस्थान में राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम के प्रशासनिक भवन में चल रहे शहरी सेवा शिविर में गुरूवार को तीन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पहली किस्त के 50 हजार रूपए की सहायता राशि सौंपी गयी।
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि शिविर में समाज के हर वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कोशिश के तहत गुरूवार को तीन लोगों को जिला कलक्टर पीयूष समारिया और पूर्व महापौर राजीव अग्रवाल भारती ने 50 हजार रूपए सहायता राशि के चेक सौंपे।
इसके अलावा एक महिला को उसके शिशु के लिए पोषाहार सहायता, दो व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 15-15 हजार रूपए के ऋण सौंपे गये जबकि सात व्यक्तियों को ऋण की अनुशंसा की गयी। शिविर में ही एक व्यक्तियों को उसके घर के निर्माण के लिए भवन निर्माण स्वीकृति भी जारी की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित