बुरहानपुर , सितंबर 25 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद में घर के बहार खेल रहे दो वर्षीय बालक को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रोंद दिया, जिससे बच्चे की घटना स्थल पर मोत हो गई।

पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया।

शाहपुर थाना पुलिस के अनुसार मोहद के जेहन (दो) पुत्र सद्दाम घर के सामने खेल रहा था उसी वक्त यह हादसा हो गया शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन ओर चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित