भरतपुर , जुलाई 20 -- राजस्थान के डीग में सीकरी उपखंड के बुढ़ली गांव में सोमवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रास्ते और घरों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले करीब 12 लोगों को नोटिस जारी करके खुद कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी। नोटिस का समय समाप्त होने के बाद भारी पुलिस बल के साथ दल मौके पर पहुंचा और चस्पा किए गए नोटिस के आधार पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। पूर्व विधायक वाजिब अली एवं पूर्व प्रधान जलिश खान ने कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे प्रशासन की 'द्वेषपूर्ण' कार्रवाई बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन चुनिंदा लोगों को निशाना बना रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित