नयी दिल्ली , अक्टूबर 06 -- आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के फ़िनिशर आशुतोष शर्मा 2026-27 घरेलू सत्र से पहले रेलवे छोड़कर गुजरात की टीम से जुड़ गए हैं। संभावना है कि आशुतोष, गुजरात के लिए सीमित ओवरों का क्रिकेट में भी हिस्सा लेंगे।
आशुतोष उन तीन पेशेवर खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें गुजरात ने अपने साथ जोड़ा है। अन्य दो खिलाड़ी राजस्थान के तेज़ गेंदबाज़ अशोक शर्मा (जो फ़िलहाल चोटिल हैं) और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हैं।
मध्य प्रदेश से आने वाले आशुतोष ने अपने लिस्ट ए और टी 20 करियर की शुरुआत राज्य टीम से की थी। वह पहले भी अपने गृह राज्य में पर्याप्त मौक़े नहीं मिलने की वजह से टीम बदलने की ज़रूरत पर खुलकर बात कर चुके हैं।
आशुतोष का गुजरात जाना ऐसे समय हुआ है जब मोंटी देसाई ने टीम के मुख्य कोच का पद संभाला है। नेपाल और हाल ही में कनाडा के साथ काम कर चुके देसाई ने इस भूमिका में रमेश पोवार की जगह ली है। भारत के पूर्व ऑफ़स्पिनर पोवार ने पुरुष जूनियर चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन किया है। हाल ही में वह भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के स्पिन सलाहकार भी रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित