प्रयागराज , मई 03 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गढ़वा (लाला का पूरा) में रविवार सुबह करीब 7 बजे घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या करके आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच घरेलू विवाद हुआ जिसके बाद यह कदम उठा लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित