पटना , सितंबर 24 -- दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी घनश्याम राय ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की और चुनाव से पहले उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान नीतीश कुमार ने घनश्याम राय को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात में शिक्षक समाज से जुड़े मुद्दों, संगठनात्मक तैयारियों तथा चुनावी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

घनश्याम राय ने कहा कि नीतीश कुमार का मार्गदर्शन पार्टी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने उनके आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए राज्यहित और शिक्षक समाज से जुड़े मुद्दों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित