भरतपुर , जून 02 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर में वन विभाग द्वारा घड़ियालों के नवजातों (हैचलिंग्स) को बचाने के लिये रणथंभौर बाघ अभयारण्य की पालीघाट रेंज स्थित घड़ियाल पालन केंद्र में 80 बच्चों को सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया गया है।

विभागीय सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इससे पहले भी विभाग 100 नवजातों को स्थानांतरित कर चुका है। इन केंद्रों में वन विभाग की ओर से घड़ियालों के संरक्षण, संवर्धन और प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप पालन-पोषण करने के उद्देश्य से पालन केंद्र में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित