श्रीगंगानगर , फरवरी 25 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घडसाना शहर में दो मोटर साइकिलों की टक्कर से छह लाेग घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया है। अग्रवाल धर्मशाला के पास विपरीत दिशा से आ रही दो मोटर साइकिलें टकरा गयीं। घटना में सतेंद्र सिंह, संदीप कौर, रवनीत, गुरलीन, मनीष और अन्य घायल हो गये। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित