मुरैना , जून 20 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पुरानी छावनी क्षेत्र से तीन दिन पूर्व अपहृत नाबालिग छात्रा को पुरानी छावनी पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुरैना - श्योपुर बॉर्डर से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के स्टोन पार्क निवासी 17वर्षीय ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा गत तीन दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गई थी। छात्रा के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अपहृत छात्रा के परिजन ने पुरानी छावनी पुलिस थाने ने छात्रा के गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ओर अपने मुखबिर तंत्र के आधार पर नाबालिग छात्रा की लोकेशन मुरैना - श्योपुर के बॉर्डर पर पर मिली। पुलिस ने एक योजनबद्ध तरीके से छात्रा को वहां से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने छात्रा के जब बयान लिए तो उसने बताया कि घर के पास ही रहने वाला युवक उसे बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने लेकर आया था और उसने मेरी मर्जी के बिना मेरे साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, पाक्सो एक्ट ओर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित