ग्वालियर , जुलाई 30 -- मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में बीती रात अलग-अलग क्षेत्रों में हुई फायरिंग की घटनाओं से दहशत फैल गई। पुलिस ने तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पहली घटना मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित एक शराब दुकान पर हुई। बाइक पर सवार तीन युवक दुकान पर पहुंचे और मुफ्त शराब की मांग करने लगे। दुकान संचालक द्वारा शराब देने से इनकार करने पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा मौके पर पहुंचे और फिर गोली चलाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सैफ अली खान तथा उसके साथियों के रूप में की है।
दूसरी घटना होकर्स जोन में हुई, जहां चार युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित