ऑकलैंड , अक्टूबर 30 -- न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि आज के मैच में ग्लेन फिलिप्स और गेंदबाजों ने अच्छी भूमिका निभाई।

शुक्रवार को यहां चौथे टी-20 में भारत पर 87 रनों की जीत के बाद सैंटनर ने कहा कि हम एक और टॉस हारे थे लेकिन बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमें पता था कि हमें उनके खिलाफ अच्छी गेंदबाजी भी करनी होगी और गेंदबाजो ने अच्छे से अपनी भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित